भानपुरा में आस्था से जुडी हुई अजीब चोरी—

भानपुरा। श्मशान में अस्थिया— कोयला चोरी, गमगीन परिवार अस्थिया लेने पहुंचा तो रह गए भौचक्के भानपुरा के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार स्थल को ही चोर नहीं छोड रहे है। 15 ...

बिहार चुनाव के पहले मोदी ने दिया सवा लाख करोड़ का तोहफा

पटना। पीएम मोदी ने बिहार में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए बिहार के लिए खजाना खोलने की घोषणा की। उन्होंने मंच से भाषण देते हुए लगभग 1 लाख 25 ...

तेंडुलकर ने संगकारा की इस खास विशेषता को किया उजागर

मुंबई। श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा 15 वर्ष के चमकीले करियर के बाद 20 अगस्त से कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट के बाद करियर को अलविदा ...

पीएम मोदी ने बिहार को दिया सवा लाख करोड़ का विशेष पैकेज

भोजपुर। आरा के वीर कुंवर सिंह रमना मैदान में प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 25 हजार करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्‍यास व एक का उद्घाटन किया। प्रधानमत्री ने बिहार के ...

भारत में पांच लाख करोड़ का निवेश करेगा यूएई

अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत में 75 अरब डॉलर (पांच लाख करोड़ रुपये) के भारी-भरकम निवेश का फैसला लिया है। इसके ...

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर ...

यास्मीन शेरानी गोलीकांड के दो और आरोपियों को जेल भेजा

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर ...

पूर्व कृषि संचालक के घर मिली चार लक्‍जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति

भोपाल। राज्य कृषि विस्तार एवं अनुसंधान संस्थान के संचालक व पूर्व कृषि संचालक डॉ. डीएन शर्मा के दो घरों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। इसमें करोड़ों की संपत्ति ...

नगर भ्रमण पर निकले भगवान पशुपतिनाथ

मंदसौर। शयन आरती मंडल के तत्वावधान में श्रावण के तीसरे सोमवार को अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर से महादेव की शाही पालकी निकाली गई। मंदिर परिसर से दोपहर 3 बजे ...

बस में शराब की हेराफेरी करती दो महिलाएं गिरफ्तार

अहमदाबाद। राज्य में प्रतिबंध होने के बावजूद खुलेआम शराब मिलने पर राज्य सरकार चितिंत है। गृह विभाग ने पड़ोसी राज्यों से अवैध तरीकों से शराब लाने की आशंका के चलते ...