अपने विवादों से हमेशा चर्चाओं में रहने वाले साक्षी महराज ने मुसलमानों की अंतिम संस्कार प्रक्रिया पर हमला किया है।  नरेंद्र मोदी ने अपनी एक रैली में हिंदुओं के लिए श्मशान की कम जगह का मुद्दा उठाया था। अब इस मसले को उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महराज ने हवा दी है। साक्षी महराज ने कहा है कि देश में करीब बीस करोड़ मुसलमान हैं। अगर सबकी कब्र बनी तो उनके लिए जगह कहां से आएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों के साथ तमाम साधुओं की भी समाधि बनती है। ऐसे में जगह बहुत सीमित है। अब समय आ गया है कि सभी का अंतिम संस्कार जलाकर ही होना चाहिए। फिर वह चाहें सन्यासी हों या मुसलमान।