सोमवती अमावस्या के साथ आ रही शनि जयंती पर सोमवार को शहर के शनि मंदिरों में सुबह से कार्यक्रम होंगे। शनि भगवान की प्रतिमा का शृंगार किया जाएगा। महाआरती के साथ भंडारे भी होंगे। खानपुरा शनि मंदिर में समाजसेवी कोमल बाफना परिवार महाप्रसादी बांटेगा। सोमवार सुबह 6.30 बजे शनिदेव का तेलाभिषेक होगा। इसके बाद विशेष आरती की जाएगी। शनि मंदिर की विद्युत सज्जा होगी। अायोजन समिति के अरविंद कागला, गोपाल धामनोदिया, हरीश विजयवर्गीय, गोविंद विजयवर्गीय, सज्जन खिमेसरा, राजेश जायसवाल तैयारियों में जुटे हैं।

मल्हारगढ प्रतिनिधि के अनुसार शनि जयंती उत्सव समिति का दो दिनी शनि जयंती 17 मई से मनेगा। रविवार को शम 4.30 शनि मंदिर से वाहन रैली निकलेगी। रात 8 बजे रतलाम एवं नामली के कलाकार भजन पेश करेंगे। 18 मई सुबह 7 बजे तेल, अभिषेक व हवन होगा। सुबह 10.30 बजे से भंडारा होगा। रात 7.30 बजे महाआरती की जाएगी।

शनि जयंती पर मेनपुरिया चौराहा स्थित शनि नवग्रह मंदिर में महाप्रसादी का वितरण होगा। मंदिर समिति अध्यक्ष सोहनसिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष गोपालसिंह गौतम, बालाराम माली सचिव गोपालसिंह तोमर ने बताया सोमवार सुबह 10 बजे हवन होगा। 10.30 बजे महाप्रसादी बांटेंगे। दिनभर मंदिर में कार्यक्रम होगे। मनेगा जन्मोत्सव- खानपुरा शनि मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया शनि जयंती महोत्सव 18 मई सोमवार को मनेगा। सुबह 9.30 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद 7 कुंडीय यज्ञ शुरू होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा। यज्ञ और भंडारे के समापन पर शनि भगवान की महाआरती की जाएगी।