ताजा खबर विदेश

विकास की जड़ी-बूटी से बदला देश का मूड

 चीन और मंगोलिया दौरे के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए। सोमवार को वह क्यूंग ही यूनिवर्सिटी में भारतीय समुदाय के लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत नमस्ते से की। इस दौरान भारतीयों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। उन्होंने कहा, ”विकास का रास्ता कठिन है पर मैं मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचना जानता हूं। रास्ता कठिन है लेकिन मैं विकास नाम की जड़ी बूटी लेकर चल पड़ा हूं और इससे देश का मूड बदल रहा है। भारत ने समस्या का हल खोज लिया है।”
11:05 AM: भारत माता की जय के साथ मोदी ने खत्म किया अपना भाषण।
————————–
10:57 AM: मेक इन इंडिया के लिए पूरी विश्व को निमंत्रित कर रहा हूं। दुनिया भर के युवाओं के पास अवसर है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं हिंदुस्तान पर जितना अधिकार नरेंद्र मोदी का है, उतना ही अधिकार है आप सब का है। भारत के नागरिक विदेशों में भारत का झंडा ऊंचा कर रहे हैं।
————————–
10:52 AM: मोदी ने कहा- हमने सार्क देशों को जोड़ा है। हम मानवता को केंद्र में रख कर चल रहे हैं। श्रीलंका में पांच मछुआरों को सजा हुई लेकिन भारत ने मानवता के संबंधों को उठाया और मछुआरों को वापस लाया गया। मालदीव में पीने के पानी का संकट हुआ। हमने उन्हें पानी भेजा।
————————–
10:45 AM: हम (भारतीय) सहजता खो चुके हैं। आज सरकारी दफ्तर में जब कर्मचारी टाइम से आते हैं तो खबर बनती है। ऐसा अपने आप होना चाहिए। सरकार कोई भी हो कैसी भी हो, अगर हम अपना काम करने लगे तो हिंदुस्तान को आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता।
————————–
10:42 AM: मोदी बोले- राजनीतिक लाभ के लिए कुछ नहीं करना। एक साल में बदलाव हुआ। देश का युवा परिवर्तन चाहता है और हम उस दिशा में लगे हुए हैं। हर क्षेत्र में हमें विकास की नई ऊंचाई को पार करना है।
————————–
10:36 AM: सदियों पहले अयोध्या की राजकुमारी सूर्य रत्ना की शादी कोरिया के राजकुमार किम से हुई। भारत-कोरिया के बीच जुड़ाव से यहां के लोगों में गर्व है।
————————–
10:31 AM: पीएम ने कहा- एक समय लोग कहते थे- पता नहीं पिछले जन्म क्या पाप किया था जो हिंदुस्तान में पैदा हुए। यह कोई देश है, यह कोई सरकार है।
————————–
10:30 AM: मोदी ने कहा- 21 वीं सदी एशिया की सदी बन कर रहेगी। हिंदुस्तान बड़ी भूमिका निभाएगा। साल भर में दुनिया के लोगों का भारत के प्रति नजरिया बदला।
————————–
10:26 AM: मोदी ने कहा- टैगोर ने कोरिया को ‘लैंप ऑफ ईस्ट’ कहा था।
————————–
10:22 AM: क्यूंग ही यूनिवर्सिटी में लगे मोदी-मोदी के नारे।
————————–
10:20 AM: क्यूंग ही यूनिवर्सिटी में नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू। नमस्ते से की शुरुआत।
————————–
9:40 AM: साढ़े दस बजे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे मोदी। क्यूंग ही यूनिवर्सिटी में जुटे सैकड़ों भारतीय।
————————–
 
8:25 AM: Narendra Modi @narendramodi: Wonderful being in Seoul. My gratitude to the Indian community here for the very warm welcome.
————————–
8:25 AM: सियोल में सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी ने संदेश में लिखा- ” मैं कोरिया के उन वीर शहीदों को नमन करता हूं जिनके बलिदान ने इस महान देश को ‘हान नदी का करिश्मा’ बनाया और पूर्व के उजाला के रूप में पुनः स्थापित किया। साथ ही भारत के 60 वीं पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल रक्षक दल के वीर जवानों के बलिदान को भी मेरा शत शत नमन जो कोरिया युद्ध के दौरान और उसके पश्चात युद्ध विराम में तैनात किए गए थे। उनका बलिदान हमारे दो देशों के बीच स्थायी भ्रातृत्व का एक अप्रतिम साक्ष्य है।”
————————–
8:20 AM: सियोल के नेशनल सिमेट्री में युद्ध में शहीद सैनिकों को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि। लिखा संदेश।
————————–
7:45 AM: सियोल एयरपोर्ट से पीएम नेशनल सिमेट्री के लिए रवाना।
————————–
7:30 AM: सियोल में एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात। लोगों से मिलाए हाथ। सियोल में एयरपोर्ट पर खड़े भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी का जमकर स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने वहां कई भारतीयों से हाथ मिलाया और स्वागत के लिए उनका धन्यवाद दिया।
————————–
7:20 AM: मंगोलिया से दक्षिण कोरिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सियोल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत।

दक्षिण कोरिया का भारत के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंध काफी पहले से है। दक्षिण कोरिया की कई कंपनियां सालों से भारत में कारोबार कर रही हैं। ऐसे में मोदी की यात्रा के दौरान कई समझौते होने की उम्मीद है। पीएम मोदी के दौरे में दक्षिण कोरिया के साथ डबल टैक्सेशन रोकने पर समझौता हो सकता है। इसके अलावा शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, हाईवे के क्षेत्र में भी समझौता होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स की मीटिंग में ऊर्जा के क्षेत्र में अहम समझौता हो सकता है। इस दौरे में ‘मेक इन इंडिया’ पर भी सहमति बन सकती है।

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।