Image result for rahul gandhi

केरल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है।

राहुल ने कहा, ‘भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। दूसरे देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करने में नाकाम है। यूपी से एक भाजपा विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है और प्रधानमंत्री ने इसपर एक शब्द तक नहीं कहा।’

राहुल के इस बयान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। मनोज तिवारी ने कहा राहुल गांधी कभी भी भारत को एक गर्वित देश के रूप में न तो देख सकते हैं, न बना सकते हैं। समय-समय पर वह ऐसे बयान देते रहते हैं जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान दिखाता है। पहले भी उन्होंने पीएम के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें अदालत में माफी मांगनी पड़ी।