बिलासपुर -चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा
1 min read

बिलासपुर -चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा

बिलासपुर। बिलासपुर -चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन (58219) का इंजन पटरी से उतर गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार लोको व आगे का एसएलआर सारबेहरा यार्ड के पास रात 2.25 बजे डेरैलमेंट होने की सूचना मिली थीl इसके बाद रेलवे की रिलीफ ट्रेन मौके पर रवाना की गई।

इस वजह से अप व डाउन लाइन ब्लाॅक रही।किसी तरह की नुकसान की जानकारी मिली है। डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सारबहरा के लिए रवाना हो गए हैं।