पीएम मोदी
पीएम मोदी – फोटो : ANI
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक लिखित जवाब में बुधवार को लोकसभा में बताया कि बीते पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 446.52 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें चार्टर्ड विमानों पर हुआ खर्च शामिल है।

केंद्र के मुताबिक 2015-16 में 121.85 करोड़, 2016-17 के दौरान 78.52 करोड़, 2017-18 में 99.90 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं 2018-19 में कुल 100.02 करोड़ रुपए मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए। 2019-20 में यह खर्च 46.23 करोड़ रुपये रहा।