अन्य प्रदेश देश

तेलंगाना के रूप में देश को मिला 29वां राज्य, चंद्रशेखर राव ने ली CM पद की शपथ

देश के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना आज अस्तित्व में आ गया. तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने. उन्हें राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नरसिम्हन तेलंगाना और सीमांध्र दोनों प्रदेशों के राज्यपाल होंगे. इसी के साथ अविभाजित आंध्र प्रदेश में लागू राष्ट्रपति शासन भी आंशिक तौर पर हटा लिया गया.

सोमवार सुबह इस बाबत अधिसूचना जारी की गई. हैदराबाद शहर तेलंगाना और सीमांध्र दोनों प्रदेशों की राजधानी होगा. तेलंगाना के गठन के बाद मौजूदा आंध्र प्रदेश के शेष भाग में राष्ट्रपति शासन उस वक्त तक जारी रहेगा जब तक टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री का पद नहीं संभाल लेते.

गुलाबी रंग में रंगा हैदराबाद
तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद चंद्रशेखर राव स्थानीय परेड मैदान में तेलंगाना स्थापना दिवस के आधिकारिक समारोह में हिस्सा लेंगे. सत्ताधारी टीआरएस, अन्य राजनीतिक पार्टियां और तेलंगाना समर्थक हैदराबाद सहित कई स्थानों में कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं. टीआरएस कार्यकर्ता और समर्थक हैदराबाद को टीआरएस के गुलाबी रंग के झंडे से रंग चुके हैं. शहर में बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर लगाए गए हैं जिसमें चंद्रशेखर राव की तारीफ के पुल बांधे गए हैं.

मंत्रिपरिषद को लेकर अटकलें जारी
गौरतलब है‍ कि टीआरएस ने हाल ही तेलंगाना क्षेत्र में आयोजित विधानसभा चुनाव में 119 सीटों में से 63 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. चंद्रशेखर राव के मंत्रिपरिषद को लेकर अटकलों का दौर जारी है और आंध्र प्रदेश विधानसभा में टीआरएस के नेता ई राजेंद्र, चंद्रशेखर राव के भतीजे टी हरीश राव, टीआरएस विधान परिषद सदस्य महमूद अली, चंद्रशेखर राव के पुत्र केटी रामा राव, वरिष्ठ विधायक पोचराम श्रीनिवास रेड्डी और वरिष्ठ नेता नयानी नरसिम्हा रेड्डी के नाम संभावितों में शामिल हैं.

दूसरी ओर, टीआरएस की महिला विधायकों में कोंडा सुरेखा, पद्मा देवेंद्र रेड्डी और कोवा लक्ष्मी के नाम विचाराधीन हैं. चंद्रशेखर राव कथित तौर पर महीने के अंत में कैबिनेट के विस्तार पर विचार कर रहे हैं. संभावना है कि टीआरएस सरकार तेलंगाना आंदोलन के दौरान तेलंगाना समर्थकों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामले हटाने की घोषणा कर सकती है. इसके साथ ही वह अलग राज्य की मांग के आंदोलन के दौरान कथित तौर पर मारे गए लोगों के परिवारों के लिए लाभ की घोषणा भी कर सकता है.

मुख्य सचिव, डीजीपी की नियुक्ति
अलग तेलंगाना राज्य के अस्तित्व में आने से एक दिन पहले रविवार को तेलंगाना और शेष बचे आंध्र प्रदेश के लिए मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों की नियुक्ति कर दी गई है. मुख्य सचिव पीके मोहंती ने अलग अलग सरकारी आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों कृष्णा राव और राजीव शर्मा को क्रम से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. मोहंती ने रविवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है. कृष्णा राव को आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर पूर्ण प्रभार दे दिया गया है.

इस बीच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों जेवी रामुदू और अनुराग शर्मा को नए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि तेलंगाना के लिए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति संघ लोकसेवा आयोग प्रक्रिया से होने तक अनुराग शर्मा उसके प्रभारी पुलिस महानिदेशक के तौर पर कार्य करेंगे.

देश

नई दिल्ली. यहां पुलिस की गिरफ्त में आए 38 साल के एक टेलर ने चौंकाने वाला गुनाह कबूल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने 12 साल में करीब 500 बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है और करीब 2500 नाबालिगों से रेप की कोशिश की है। आरोपी सुनील रस्तोगी पांच बच्चों का पिता है। उसे 2 बच्चियों से रेप की कोशिश करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 6 महीने की सजा काट चुका… – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सुनील ज्यादातर 8 से 10 साल की स्कूल आती-जाती बच्चियों को निशाना बनाता था। – वह उनसे कहता था कि तुम्हारे पापा तुम्हें बुला रहे हैं, कुछ सामान देना है। इस तरह नाबालिग बच्चियां उसके झांसे में आ जाती थीं। – वह मौका पाकर किसी सुनसान जगह पर बच्चियों से रेप करता था। – रस्तोगी ने ज्यादातर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घटनाओं को अंजाम दिया है। – 2006 में ऐसे ही एक मामले में वह उत्तराखंड की रुद्रपुर जेल में छह महीने की सजा काट चुका है। दिल्ली में टेलर की दुकान पर करता था काम – पुलिस के मुताबिक, सुनील ने कुछ वक्त तक ईस्ट दिल्ली में एक टेलर की दुकान पर काम किया था। – पुलिस अब उससे छह मामलों में पूछताछ कर रही है। इनमें 3 केस दिल्ली के, दो रुद्रपुर और एक बिलासपुर का है। – 2004 में उसने दिल्ली के मयूर विहार में पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड़ की थी। तब उसे और उसके परिवार को मारपीट कर वहां से भगा दिया गया था। – पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। वह अभी उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहा था। – उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी – सुनील ने 13 दिसंबर को स्कूल से लौट रही 10 साल की एक नाबालिक को अगवा कर उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया। – बच्ची ने पहले तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन उसके बर्ताव में बदलाव देख पेरेंट्स ने पूछा तो उसने अापबीती बता दी। – इसके बाद बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। – 12 जनवरी को अशाेक विहार में 9 और 10 साल की दो बच्चियों को अगवा करने की शिकायत आई। वे भी ट्यूशन से लौट रही थीं। सुनील ने उन्हें नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बाद में वह दोनों को अंडर कंस्ट्क्शन बिल्डिंग में ले गया और उनके साथ रेप की कोशिश की। लेकिन बच्चियों के चीखने पर वहां से फरार हो गया। – डीसीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस घटना के बाद न्यू अशोक नगर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टास्क फोर्स टीम बनाई। बाद में सुनील को कोंडली गांव से गिरफ्तार किया गया। सीरियल रेपिस्ट को 3 साल से तलाश रही थी पुलिस – एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस सीरियल रेपिस्ट की पुलिस को 2013 से तलाश थी। तब दिल्ली के न्यू अशोक विहार नगर पुलिस को दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। – दोनों मामलों में नाबालिगों ने बताया कि आरोपी लाल जैकेट और ब्लू जींस पहने था। उसने बच्चियों को नए कपड़े दिलाने का लालच दिया था। – बच्चियों ने यह भी बताया कि जब वे आरोपी से छोड़ देने की मिन्नतें कर रही थीं, तब वह हंस रहा था। – पुलिस ने इस सीरियल रेपिस्ट की तलाश में नॉर्थ इंडिया की जेलों में बंद या वहां से रिहा हुए कैदियों का डाटाबेस देखा। डोर-टू-डोर सर्च की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उसका स्केच बनाया गया। – पुलिस ने वेंडर्स, रिक्शा चालक और शॉपकीपर्स से पूछताछ की। इनका दावा था कि बताए गए हुलिए जैसा शख्स उन्होंने देखा है। – पुलिस ने 100 सस्पेक्ट्स की एक लिस्ट तैयार की। फिर एक-एक स्केच और फोटो की पड़ताल करने के बाद तीन संदिग्धों को चुना। – आखिरकार, पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी उसकी पकड़ में आ गया।