Uncategorized अन्य प्रदेश ताजा खबर

6 साल की बच्ची से रेप के बाद नाजुक अंग में लकड़ी घोंपकर हैवानियत की सारी हदें पार…

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने लड़की को तुरंत अपनी जीप में डालकर जिले के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दरिंदगी के चलते बच्ची का निजी अंग बुरी तरह जख्मी हो गया। इलाज शुरू होने के बाद बच्ची के बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन बच्ची के माता-पिता का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई और देर रात पीडिता के पिता को समझाने की कोशिश करती रहीं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि बच्ची के निजी अंग में गंभीर चोटें आई हैं जिससे उसकी हालत नाजुक है।