पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम – फोटो : एएनआई
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है और कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ जनादेश को लेकर विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने झारखंड के ताजा परिणामों पर कहा, झारखंड विधानसभा के परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद लोगों ने झारखंड में भी भाजपा को सत्ता से दूर रखने का फैसला किया है।

ANI

@ANI

NCP Chief Sharad Pawar: The result of that has come today clearly states that people are with non-BJP parties. After Rajasthan, Chhattisgarh and Maharashtra, people have decided to keep BJP away from power in Jharkhand also.

View image on Twitter
229 people are talking about this

भाजपा अजेय नहीं, विपक्षी दल साथ आएं: चिदंबरम

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उनके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए, झारखंड में हारे। 2019 में भाजपा की यही कहानी है। भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए।

P. Chidambaram

@PChidambaram_IN

हरियाणा में कमजोर हुए,
महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए,
झारखंड में हारे।
2019 में भाजपा की यही कहानी है।

भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए।

984 people are talking about this