देश

उत्तर भारत में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर, यूपी में 31 की मौत, लंदन से सर्द दिल्ली की रात

Unabated cold wave in North India, Drass in Ladakh freezing at -30.2°C
उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हाड़ कंपाती ठंड का कहर जारी है। लद्दाख का द्रास बृहस्पतिवार को दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंडा रहा वहीं राजधानी दिल्ली की रात लंदन से अधिक सर्द थी। शुक्रवार की सुबह दिल्ली की न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली की सर्दी 118 साल में दूसरे सबसे ठंडे दिसंबर का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर है। 1901 के बाद 1997 में सबसे सर्द दिसंबर था जब इस महीने का औसत अधिकतम तापमान (एमएमटी)17.3 डिग्री रहा था।

द्रास में न्यूनतम तापमान -30.2 डिग्री दर्ज किया जबकि अंटार्कटिका का न्यूनतम तापमान -26 डिग्री रहा। इसी तरह दिल्ली के पालम में पारा लुढ़क कर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया जबकि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। वहीं दिल्ली के सफदरजंग में भी न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते सर्दी का सितम जारी रहेगा और ठिठुरन बढ़ेगी। दिल्ली में गुरुवार को सबसे सर्द इलाका पालम रहा, जहां दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अंबाला में दिन का तापमान आठ, चंडीगढ़ में 8.6 श्रीगंगानगर में नौ, जम्मू में 9.8 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के लिये जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सर्द दिन की स्थिति जारी रहने के कारण कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। जबकि राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.