वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज एक बार फिर मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने चार लाख दस हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। कुल 29 सीटों में भाजपा को 27 सीटें मिलीं। कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर सिमटकर रह गई। दोनों केंद्रीय मंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से ही जीत दर्ज कर सके हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में कांग्रेस के अशोक सिंह को लंबे संघर्ष के बाद हराने में कामयाबी हासिल की। सुषमा ने अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं और संघ परिवार का आभार जताया।