Shivraj Singh Chouhan visits Mahakal temple after winning assembly ...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन जाएंगे। वे यहां दर्शन के बाद कोरोना से संबंधित समीक्षा बैठक लेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिवराजसिंह चौहान यहां भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे तथा कोरोना संबंधित समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवराज दोपहर 1:30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। वे दोपहर 2:15 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। 2:40 बजे महाकाल मंदिर जाकर पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे कोठी कलेक्टर कार्यालय में कोराना नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। दो घंटे की समीक्षा के बाद वे शाम 6 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल वापस आ जाएंगे।