इंडिगो प्लेन में यकायक लगे IS के समर्थन में नारे, पैसेंजर्स उतारे गए, एक हिरासत में
मुंबई। मुंबई में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगने लगे थे। इसके बाद विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान उतरने के बाद सभी यात्री दहशत में दिखे।
बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट दुबई से कालीकट जा रही थी। तभी विमान में एक शख्स ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद फ्लाइट कि इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पुलिस ने नारे लगाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ कर रही है। और जानने की कोशिश कर रही है कि इस शख्स का मकसद क्या था।





