नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिर्फ पांच दिन रह जाने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोपों की झड़ी लग गई है और भाजपा एवं आप से अलग हुए एक समूह ने आरोप लगाया है कि अरविन्द केजरीवाल नीत पार्टी ने पिछले साल चार ‘संदिग्धÓ कंपनियों से दो करोड़ रुपए का चंदा लिया था। आप ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है।इसके साथ ही आप ने केंद्र सरकार को जांच शुरू करने और जरूरत पडऩे पर कार्रवाई की चुनौती दी। आप वालेंटियर ऐक्शन मंच (एवीएएम) के करण सिंह और गोपाल गोयल ने आरोप लगाया कि 50.50 लाख रुपए के चार चंदे चार विभिन्न ‘संदिग्ध कंपनियोंÓ की ओर से पिछले साल 15 अप्रैल की रात में आप के खाते में जमा कराए गए। गोपाल गोयल ने दावा किया, ‘चारों चंदे आप की वेबसाइट पर एक ही समय रात में आए।

बाद में मुझे पता लगा कि उनका लाभ या मूल्य 50.50 लाख रुपए चंदा देने का नहीं है।Ó उधर, आप ने कहा कि करण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से पिछले साल निकाल दिया गया था। एवीएएम के आरोपों के बाद भाजपा ने भी आप पर निशाना साधा और दावा किया कि आप को मिले पैसे संदिग्ध हैं। भाजपा ने आप पर धनशोधन करने और काले धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।