ताजा खबर

अगर आप फेसबुक इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए

अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. सोशल मीडिया का यह बड़ा प्लेटफॉर्म आपकी पूरी तरह से निगरानी कर रहा है. आप उसका कहां और कैसे इस्तेमाल करते हैं और आपका वहां व्यवहार कैसा है, यह सब वहां ट्रैक हो रहा है. यह खबर एक अंग्रेजी अखबार ने दी है.

उसके मुताबिक गूगल की ही तरह अब फेसबुक भी अपने यूजर की पसंदगी-नापसंदगी और उसका व्यवहार जानना चाहता है. इसके पीछे मंशा यह है कि आपके पेज पर आपकी रुचि और आपके स्वभाव के अनुसार ही विज्ञापन डाले जाएं. आप किसी भी वेबसाइट पर जाएंगे तो फेसबुक को पता चलता रहेगा कि आप कहां हैं. हालांकि इसके लिए आपको लाइक बटन एक बार दबाना होगा. आप किस तरह की वेबसाइट में जा रहे हैं और क्या पढ़ रहे हैं, यह फेसबुक जान जाएगा. वह आपके पढ़ने की आदतों को जान जाएगा. फेसबुक ने यह टेक्नोलॉजी एक ऑटोमेटिक फीचर के जरिये हासिल किया है. लेकिन एक्टिविस्ट का कहना है कि गूगल और फेसबुक को यूजर से संबंधित डेटा का इस्तेमाल उसकी अनुमति से ही करना चाहिए.

विज्ञापनदाताओं के लिए फेसबुक एक तरह से डेटा बैंक बना रहा है ताकि वह उपयुक्त लोगों के सामने विज्ञापन कर सकें. फेसबुक से प्राप्त डेटा को डेटा ब्रोकर कंपनियां प्रॉसेस कर लेती हैं और उन्हें यूजर के प्रोफाइल का पता चल जाता है. इस डेटा को विज्ञापनदाताओं को दे दिया जाता है और वह अपने हिसाब से यूजर को टारगेट करती हैं.

यह काम कुछ इस तरह से होता है. मान लीजिए आप फैशन और एक्सेसरीज की साइट पर जाते रहते हैं. ऐसी हालत में माना जाएगा कि आप इनके शौकीन हैं और आपको फैशन का सामान बनाने वाली कंपनियां विज्ञापन बेहतर ढंग से दे पाएंगी. फेसबुक के लिए यह बड़ा बिजनेस होगा. इसके पहले गूगल ने इस तरह के डेटा के जरिए13 अरब डॉलर की कमाई की थी. फेसबुक इससे भी बड़ा बिजनेस करना चाहता है.

कुछ देशों खासकर यूरोप में यूजर की अनुमति के बगैर डेटा इकट्ठा करना गलत है और इसके लिए कानून बने हुए हैं. उनका मानना है कि यह निजता का हनन है. इसके लिए गूगल और फेसबुक के यूजर की अनुमति लेनी चाहिए. हालांकि फेसबुक ने ऑप्ट आउट की व्यवस्था कर रखी है लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं.

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।