उत्तर प्रदेश ताजा खबर

बीएसपी प्रमुख मायावती की आजमगढ़ में महारैली; बोलीं- बीजेपी के सारे वादे झूठे निकले, यूपी में गुंडों की सरकार

नई दिल्ली: बीएसपी प्रमुख मायावती ने आज सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के गढ़ आज़मगढ़ में महारैली के जरिए पूर्वांचल में चुनावी प्रचार का बिगुल फूंका. अपनी रैली में उनहोंने कांग्रेस, बीजेपी और सपा समेत सभी पर निशाना साधा. रैली में उन्होंने कहा कि अच्छे दिन के वादे बुरे दिन में बदल गए. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सांप्रदायिकता बढ़ाने का काम किया है.
mayawati-2
उन्होंने कहा कि बीजेपी दलितों और अति पिछड़ा वर्ग को बहला रही है. कांग्रेस पर तीखे बोले बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा और रथयात्रा से कुछ भला नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की हालत यूपी में इतनी खराब हो गई है कि ये अब बीएसपी के रिजेक्टेड माल को भी बिना किसी जांच पड़ताल के लेने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र से दिल्ली की कानून व्यवस्था तो संभल नहीं रही है वह उत्तर प्रदेश की क्या संभालेगी. आतंकवाद के नाम पर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है. गरीबों के पैसे से बनने वाली बुलेट ट्रेन से अमीरों को फायदा हो रहा है. हमारे विपक्षी हमें सत्ता में आने से रोकने के लिए तरह तरह के षड़यंत्र अपना रहे हैं.

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लालकिले से दिया गया भाषण पूरी तरह से राजनीतिक था. मायावती ने बोला, यूपी में अराजक तत्वों का राज है. यूपी असुरक्षित है. मायावती ने कहा कि रैली को लेकर लोगों में भारी जोश, पंडाल के बाहर भी लोग जुटे हैं. बीएसपी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता.

उन्होंने महारैली के दौरान पूछा कि दो साल में केंद्र सरकार ने आखिर किया क्या है? दो साल में पूर्वांचल के लोगों का भला हुआ क्या? क्या आज गरीबों को सस्ता अनाज मिल रहा है? उन्होंने कहा कि बिजली पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के वादे झूठे निकले. उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी और सपा की मिलीभगत है. यदि कांग्रेस सत्ता से बाहर है तो इसलिए क्योंकि उसकी नीतियां ग़लत रहीं.

x

2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ से चुनाव जीता था. यहां की 10 विधानसभा सीटों में से ज़्यादातर पर सपा का दबदबा है. ऐसे में मायावती की पूरी कोशिश सपा के वोटबैंक में सेंध लगाने की हैं. आजमगढ़ मुस्लिम बहुल इलाका है. इस चुनाव में मायावती दलितों के साथ-साथ मुसलमानों को लुभाने की कोशिश में लगी हैं. पिछले हफ़्ते मायावती ने आगरा से चुनाव प्रचार का आग़ाज़ किया था. चुनाव तक हर हफ़्ते मायावती एक बड़ी रैली करेंगी.

ताजा खबर

रतलाम। कांग्रेस नेत्री व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी को गोली मारने के मामले के आरोपी वैभव बैरागी व चंदन शर्मा को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को भी 26 अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन से भेरूगढ़ (उज्जैन) जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2014 को नगर निगम परिसर में कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी पर उस समय फायर किया गया था, जब वह अपनी कार में बैठने जा रही थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल और वहां से इंदौर ले जाया गया था। काफी दिन तक उनका इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार हाल ही में जांच के दौरान पता चला था कि शेरानी पर आरोपी वैभव बैरागी (27) निवासी श्रीमाली वास ने फायर किया था। इसके बाद वह अपने साथी चंदन शर्मा (25) निवासी कस्तूरबा नगर की बाइक पर बैठा कर उसके साथ भाग निकला था। वैभव ने पिस्टल आरोपी अनुराग लोखंडे को छिपाने के ले जाकर दी थी। अनुराग से पिस्टल तरुण सांकला (22) निवासी मालीकुआं ले गया था। आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद चारों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने अनुराग व तरुण को 26 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने और वैभव व चंदन को 13 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान वैभव व चंदन से विभिन्ना बिंदुओं पर पूछताछ की गई। दोनों को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।-निप्र सम्मान किया जाएगा प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती शेरानी पर गोली चलाने के मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम व पुलिस अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा। प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन शाह ने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों से समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। समारोह में मामले का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अय्यूब भाई, लियाकत भाई, साबिर भाई, जुनैद भाई, असलम भाई, फिरोज खान, हारुन शाह, अमान शाह, सोहोब खान, कमलेश, मनोज मालवीय, इरशाद खान, हलीम खान आदि उपस्थित थे। कांग्रेस ने पत्र सौंपा गुरुवार दोपहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी अविनाश शर्मा को पत्र सौंपा। पत्र में श्रीमती शेरानी पर हुए हमले के मामले का खुलासा करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व शहर कांग्रेस की तरफ से एसपी व उनकी टीम की प्रशंसा कर उनका आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही मांग की गई है इस मामले की बारिकी से जांच की जाए। यदि इस मामले के पीछे कोई षड्यंत्रकारी है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता जेम्स चाको, प्रभु राठौड़, मंसूर अली पटौदी, निमिष व्यास, विजयसिंह चौहान शामिल थे।