प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 51 वीं मौत, 234 पहुंची पॉजिटिव की संख्या
1 min read

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 51 वीं मौत, 234 पहुंची पॉजिटिव की संख्या

रायपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 1 और जान चली गई। सोमवार को दिल्ली एनसीडीसी लैब से आई रिपोर्ट में मरने वाले व्यक्ति में वाइरस की पुष्टि हुई है, 1 जनवरी से अब तक 51 लोगों को एच-1एन-1 वाइरस अपना शिकार बना चुका है। जबकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 234 जा पहुंचा है।

मीडिया को स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा वॉट्सएप के जरिए स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी रोजाना दी जाती है। लेकिन इस जानकारी में सिर्फ आंकड़े अपडेट होते हैं। मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं होती है। मीडियाकर्मियों की आपत्ति पर सोमवार को स्वास्थ्य संचालक आर. प्रसन्‍ना ने रिपोर्ट जारी करने वाले अधिकारी को निर्देश दिए की वे मृतक का नाम, पता गोपनीय रखते हुए उम्र, लिंग, स्थान स्पष्ट करें और जानकारी दें।

लेकिन इसके बावजूद अफसरों ने जानकारी नहीं दी। इससे पहले स्वास्थ्य सचिव विकास शील भी मृतकों के संबंध में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दे चुके हैं और मीडिया को रोजाना हर एक जानकारी देने को कहा। उनके आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है।