देश

कोरोनावायरस : दिल्ली में वुहान से लौटे 406 भारतीयों की रिपोर्ट निगेटिव

वुहान से लौटे यात्रियों की नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच करते स्वास्थ्य अधिकारी।

नई दिल्ली/बीजिंग. चीन के वुहान शहर से लौटे भारतीयों में दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी सेंटर में भर्ती सभी 406 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1-2 फरवरी को वुहान से लौटे सभी 647 भारतीयों समेत सात मालदीव के नागरिकों को दिल्ली के आईटीबीपी सेंटर और मानेसर स्थित सेंटर भेजा गया था। आईटीबीपी ने रविवार को कहा कि छावला स्थित सेंटर पर वुहान से लौटे सभी मरीजों की जांच हो गई है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चिट्ठी लिखकर सहानुभूति जताई है और कहा कि इस चुनौति से निपटने में भारत के लोग चीन के साथ हैं।

आईटीबीपी ने कहा- इससे पहले सफदरजंग अस्पताल में भेजे गए सात युवक भी आईटीबीपी सेंटर वापस आ गए हैं। मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार समय-समय पर सभी का चेकअप किया जा रहा है। किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए चार आइसोलेशन बेड्स तैयार रखे गए हैं। इसके साथ ही चार क्रिटिकल केयर लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी उपलब्ध हैं।

जापान में जहाज पर 138 भारतीय फंसे

नोवेल कोरोनावायरस की वजह से अब तक 812 लोगों की मौत हो चुकी है। हॉन्गकॉन्ग में जहाज पर फंसे 1800 क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को जहाज से छुट्टी मिल गई है। उधर, जापान के योकोहामा में क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज में अब वहां की सरकार सेना भेजने की तैयारी कर रही है। जहाज पर 138 भारतीय हैं, जिनमें 132 क्रू मेंबर्स और 6 यात्री हैं। इस शिप पर कोरोनावायरस से संक्रमित 64 लोग हैं। हालांकि, इनमें एक भी भारतीय शामिल नहीं हैं। जहाज पर करीब 3700 लोग मौजूद हैं।

शिप डायमंड प्रिंसेज के कर्मचारी के मुताबिक, लोगों को निकालने के लिए और सेफ्टी प्रोटोकॉल पूरा करने के लिए सेना बुलाया गया है। जहाज पर कोरोनावायरस का मामला सामने आने के बाद उसे अलग-थलग (क्वारैंटाइन) कर दिया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट किया था- कई भारतीय क्रू मेंबर्स दल और यात्री कोरोनावायरस की वजह से जहाज पर फंसे हैं। अब तक किसी की भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.