गर्मी के चलते लोगों को न घर के अंदर चैन मिल रहा था न बाहर। सुबह नौ बजे पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे के अनुसार एक सप्ताह बाद प्री-मानसून एक्टीविटी शुरू होने की संभावना है। 
लू जैसी हवा चलने के कारण लोगों ने खुद का बचाव चेहरे व सिर पर कपड़ा बांधकर किया। भीषण गर्मी का असर अब लोगों की दिनचर्या पर पडऩे लगा। लोगों ने दोपहर 10 से लेकर शाम पांच बजे तक घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। वे ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं जिनके जरूरी काम हैं। गर्मी के चलते दिन में सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है।
 
गर्मी बढऩे का कारण वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आना है। साथ ही आसमान पूरी तरह से साफ बना हुआ है। इससे तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 41 फीसदी रही, जबकि शाम की आर्द्रता 26 फीसदी रही। यह सामान्य से एक फीसदी कम रही।