ताजा खबर देश

सरकार बनाने के सभी विकल्प खुले: शाह

जम्मू-कश्मीर में शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी विजयी प्रत्याश‌ियों के साथ ही कार्यकर्ताओं को बधाई दी। शाह ने कहा, जनता ने भाजपा और मोदी सरकार को पसंद किया है।केंद्र सरकार के बीते छह महीनों के बेहतरीन कामकाज के कारण ही जनता ने यह फैसला दिया है। शाह ने कहा, आने वाले दिनों में कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान और आगे जाएगा।

सरकार बनाने के मुद्दे पर शाह ने कहा कि सारे विकल्प खुले हैं, थोड़ा इंतजार कीजिए।चुनाव आयोग के अनुसार अब तक रियासत की 68 सीटों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसमें से 22 सीटों भाजपा के खाते में गई हैं, आठ सीटें कांग्रेस के खाते में, 12 नेकां, 22 पीडीपी, पीपल्स कांफ्रेंस को दो को और दो सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

देश

जिले के अम्बाद इलाके में एक दंपति की मामूली लड़ाई के बाद पति ने पत्‍नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि 35 साल के एक व्‍यक्ति और उसकी पत्‍नी में टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया. उस समय मामला शांत होने पर पत्‍नी सो गई. सोते समय किया हमला लेकिन पति का गुस्‍सा इस पर शांत नहीं हुआ. उसने पत्‍नी के सोने के बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अम्बाद पुलिस थाना के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि गुरुवार रात घटना उस समय हुई, जब आरोपी पांडुरंग मानवतकर ने गुस्से में आकर पत्नी शोभा पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया. तीन पुत्रियों ने घटना के बारे में बताया उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों अम्बाद के दत्‍ता नगर इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में रहते थे. घटना वाली उस दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार पांडुरंग की तीन पुत्रियों ने ब‍ताया कि बाद में जब शोभा सो गई तो आरोपी ने पत्थर से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.