ताजा खबर देश

पेशावर में एयरफोर्स बेस पर बड़ा आतंकी हमला, 6 आतंकी मारे गए

इस्‍लामाबाद : पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, पेशावर में स्थित पाकिस्तान एयरफोर्स बेस (पीएएफ) पर करीब 10 आतंकियों ने शुक्रवार सुबह हमला बोल दिया।पेशावर में पीएएफ बेस पर इस आतंकी हमले के बाद पाक सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। जानकारी के अनुसार, पाक सेना ने अब तक 6 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाकर्मियों ने बाकी आतंकियों को अभी घेरा हुआ है और मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले एयरफोर्स बेस के गार्ड रूम पर हमला किया, जिसके बाद पाक सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हुई।

गौर हो कि पेशावार में इससे पहले भी बड़े आतंकी हमले हुए हैं।