Related image

निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार को करेगा। आयोग लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है।

आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अन्य चुनाव आयुक्तों के साथ यहां स्थित विज्ञान भवन में शाम पांच बजे संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी अप्रैल और मई में सात से आठ चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाने की संभावना है

2014 के लोकसभा चुनाव नतीजें

पांच साल पहले हुए 16वें लोकसभा चुनाव में ‘मोदी लहर’ की बदौलत भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ 283 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन ने कुल 336 सीटें जीती थीं। 1984 में कांग्रेस के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी थी जिसने अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें जीती थीं। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को इस कदर प्रचंड बहुमत मिला था। उस वक्त कांग्रेस ने अपने दम पर 404 सीटें जीती थीं। 2014 के चुनाव में राजस्थान और गुजरात में भाजपा ने लोकसभा की पूरी की पूरी सीटें जीती थीं।

543 सीटों पर हुआ था चुनाव, कांग्रेस के खाते में आई थीं सिर्फ 42 सीटें
2014 में 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुआ था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 336 सीटें मिली थी जबकि भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस के खाते में कुल 44 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेस गठबंधन ने कुल 60 सीटें जीती थीं। शिवसेना ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थी जबकि एनसीपी के खाते में 6 सीटें गई थीं।

आइए आंकड़ों में जानते हैं 2014  के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं

पार्टी                        सीटें 
एआईएडीएमके              37
एनसीपी                      6
तृणमूल कांग्रेस              34
टीडीपी                      16
आरजेडी                     4
बीजू जनता दल           20
एलजेपी                      6
जेएमएम                    2
टीआरएस                 11
शिरोमणि अकाली दल    4
आईयूएमएल               2
सीपीएम                    9
आरएलएसपी              3
केरल कांग्रेस (एम)       1
वाईएसआर कांग्रेस       9
अपना दल                2
आरएसपी                 1
समाजवादी पार्टी         5
पीएमके                   1
आम आदमी पार्टी       4
एनपीएफ                 1
एआईयूडीएफ           3
एनपीपी                  1
जेकेपीडीपी             3
स्वाभिमानी पक्ष         1
जेडी(यू)                 2
एआईएनआरसी         1
जेडी (एस)              2
आईएनएलडी           2
सीपीआई                1
एसडीएफ               1
एआईएमआईएम        1वाराणसी और वडोदरा से जीते थे मोदी
2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी वडोदरा और वाराणसी सीटे से चुनाव जीते थे। वडोदरा में मोदी ने कांग्रेस उम्मीदवार मधुसूदन मिस्त्री और वाराणसी में केजरीवाल को हराया था।यूपी में भाजपा ने  80 मेें से 71 सीटों पर की थी जीत दर्ज
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की 80 सीटों में से 71 पर जीत दर्ज की थी। वहां कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आई थी। जबकि दो सीटें ‘अपना दल’ ने जीती थीं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीती थी।

भाजपा ने राजस्थान और गुजरात में सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी
2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी तरह, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें भाजपा के खाते में गई थी।