बॉलीवुड

2.0 Box Office Collection: तीसरे दिन बढ़ा फिल्म का कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

 2.0 Box Office Collection Day 3, 2.0, rajinikanth, akshay kumar,

रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘2.0’ के कलेक्शन में तीसरे दिन काफी उछाल देखने को मिला। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने तीसरे दिन करीब 25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन करीब 19 करोड़ रु. की कमाई की। जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 20.25 करोड़ रु. का बिजनेस किया। इस तरह हिंदी भाषा में ये फिल्म अब तक टोटल 64.25 करोड़ रु. की कमाई कर चुकी है।