आमिर की फिल्म ‘धूम थ्री’ के बॉक्स ऑफिस पर नए रिकार्ड बनाने के बाद से फिल्मों का बाजार ठंडा पड़ा था, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की फिल्म ‘गुंडे’ ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस में जोरदार दस्तक दी है। आखिरकार फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो ही गई है।बॉक्स ऑफिस के आंकड़ें बताते हैं कि फिल्म ने घरेलू और ओवरसीज के बाजार को मिलाकर 100 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म ने घरेलू बाजार में अब तक 82 करोड़ और ओवरसीज में 18 करोड़ की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त थी। फिल्म का वीक एंड कलेक्शन 50 करोड़ के करीब था। फिल्म ने दो दिन में तीस और पांच दिन में पचास करोड़ से अधिक कमाई कर ली थी।

निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म गुंडे में प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका फिल्म में एक कैबरे डांसर बनीं हैं। रणवीर और अर्जुन गुंडे बने हैं, जो कोयला की खदानों में चोरी करके अपना जीवन चलाते हैं।