जेनेवा। सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ संघर्षरत समूह युद्धविराम के लिए तैयार हैं। विपक्ष ने कहा कि वह दो-तीन हफ्ते का तात्कालिक युद्धविराम चाहता है, लेकिन इसके लिए रूस को पहले हवाई हमले बंद होंगे। सीरिया में शांति को लेकर जेनेवा में चल रही शांति प्रयासों के बीच यह खबर आई है।

असद के समर्थन में रूस ने सितंबर के अंत में हवाई हमले शुरू किए थे। पिछली महीने हमले बंद करने से मॉस्को को इन्कार के बाद शांति के लिए जारी प्रयास असफल हो गए थे। सूत्रों के अनुसार सीरिया में हिंसा समाप्त कराने की शर्तों को लेकर अमेरिका और रूस के बीच शनिवार को सहमति बन गई।

एक सप्ताह में इसका एलान हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इससे पहले सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव को फ्रांस ने खारिज कर दिया। फ्रांस ने सीरियाई सैनिकों को रूस से मिल रहे समर्थन को खतरनाक करार देते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।