भोपाल। भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 12 जनवरी को पुणे में आदर्श मुख्यमंत्री के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, चौहान को यह सम्मान देंगी। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस और केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय छात्र संसद में 450 विश्वविद्यालय के दस हजार से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस विशाल समागम में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, दर्शन, प्रशासनिक, मीडिया आदि क्षेत्रों की मूर्धन्य हस्तियां मार्गदर्शन देती हैं।