उज्जैन।महाकुंभ सिंहस्थ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्कृति विभाग ने रामघाट पर सोमवार से तीन दिवसीय सिंहस्थ अनुगूंज उत्सव शुरू किया। पहली शाम 200 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंख घोष व शिप्रा पूजन कर उत्सव का शुभारंभ किया।भोपाल के उमाकांत-रमाकांत गुंदेचा बंधुओं ने शिव वंदना कर धर्म और संस्कृति की सतरंगी छटा बिखेरी। मंगलवार शाम अहमदाबाद की ख्यात सितार वादक डॉ. मंजू मेहता प्रस्तुति देंगी। बुधवार को पं. हरिप्रसाद चौरसिया अपने दो शिष्यों के साथ बांसुरी वादन करेंगे।