भोपाल। दुनिया के कई ऐसे देश है जहां पर हैप्पीनेस मिनिस्ट्री है। ऐसे देश अपने आप को केवल जीडीपी के मापदंड पर नहीं मापते। ऐसे देशों में आर्थिक प्रगती के साथ-साथ लोगों की खुशियों की भी अहमियत मानी जाती है।

हमारे पड़ोसी देश भूटान में हैप्पीनेस मिनिस्ट्री है। हाल ही में यूएई ने भी अपने देश में इस तरह का एक मंत्रालय बनाया है। इस मिनिस्ट्री का काम है लोगों को और समाज को खुशी देना और ऐसा माहौल तैयार करना जिससे लोगों में संतुष्टी का भावना आए।

इसी तरह का मंत्रालय अब अपने भी देश में बनने जा रहा है लेकिन यह मंत्रालय केंद्र सरकार नहीं बना रही है। यह मंत्रालय बन रहा है हिन्दुस्तान के दिल कहे जाने वाले राज्य मध्यप्रदेश में। इस मंत्रालय को बनाने का ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और कहा कि राज्य में एक हैप्पीनेस मिनिस्ट्री भी होगी जिसके माध्यम से व्यक्ति को सकारात्म वातावरण दिया जाएगा।
– See more at: http://www.patrika.com/news/miscellenous-india/madhya-pradesh-is-going-to-be-the-first-state-in-india-to-have-a-ministry-of-happiness-1256212/#sthash.pSlUf7x8.dpuf