जयपुर। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र-दो में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों की भोजन के बाद तबीयत बिगड़ गई। करीब 35 जवानों ने पेट दर्द, उल्टी् व चक्कर आने की शिकायत की।

अजमेर स्थित ग्रुप केंद्र के अस्पताल में जवानों की जांच के बाद उन्हें जेएलएन अस्पताल और पुष्कर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद जवानों की हालत सामान्य बताई गई है।

पुलिस ने अस्पताल में जवानों के बयान दर्ज किए। सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अजमेर में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र-दो में 135 जवानों की ट्रेनिंग चल रही थी।

दोपहर में भोजन के बाद जवान आराम करने बैरक में चले गए थे। करीब तीन बजे कई जवानों ने उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की।