जयपुर। राजस्थान में केंद्र में भाजपा सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य आयोजन होगा। इसके तहत 13 दिसम्बर को जयपुर में एक बड़ी रैली होगी जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस मौके पर राजनीतिक नियुक्तियों की सौगात भी देने जा रही हैं। उन्होंने इस बारे में दो दिन पूर्व दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी चर्चा की है।

प्रदेश में बड़ी संख्या में निगम और बोर्डों में राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक करीब पांच हजार नियुक्तियां होनी है। पिछले निकाय चुनाव में जीत के बाद भी कार्यकर्ताओं को नियुक्तियों की उम्मीद बंधी थी। लेकिन अब तक कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं। सरकार में संसदीय सचिव बनाने के साथ कुछ निगम-बोर्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति होने की संभावना है।