वरुण धवन की बदलापुर का ट्रेलर लॉन्च
1 min read

वरुण धवन की बदलापुर का ट्रेलर लॉन्च

बॉलीवुड में कैसेनोवा की इमेज वाले  वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बदलापुर में दर्शकों को उनका बदला हुआ अंदाज नजर आएगा. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म बदलापुर फरवरी 2015 में रीलीज होगी.वरुण धवन इस फिल्म में अपनी पुरानी छवि से बिलकुल अलग बेहद गंभीर और खतरनाक भूमिका में नजर आने वाले हैं. वरुण के साथ इस फिल्म में हुमा कुरैशी, यामी गौतम, नवाजुद्दीन सिद्धकी और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी.