माधवनगर अस्पताल में अब महिला डॉक्टरों को भी दिन में इमरजेंसी ड्यूटी करना पड़ेगी। शुक्रवार को सिविल सर्जन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।पिछले दिनों डॉक्टरों की कमी से माधवनगर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा प्रभावित रही थीं। हफ्तेभर इमरजेंसी बंद थी। ऎसे में मरीजों को परेशानी हुई। इसमें कुछ डॉक्टर छुट्टी पर चले गए थे।अस्पताल में महिला और पुरूष डॉक्टरों की संख्या 09 है। ये सभी मेडिकल ऑफिसर हैं। अस्पताल में 09 विशेषज्ञ डॉक्टर हैं, जो ऑन कॉल रहते हैं।

हालांकि महिला डॉक्टरों को ये सुविधा दी गई है कि वह रात में इमरजेंसी ड्यूटी नहीं करेंगी।
सख्याराजे में भी डॉक्टरों की दरकार : सख्याराजे अस्पताल में भी डॉक्टरों की दरकार है। नए साल में कुछ डॉक्टरों के छुटि्टयों पर जाने की वजह से ओपीडी बंद करनी पड़ी थी। इससे मरीजों को परेशानी आई थी। इससे परेशान प्रभारी डॉ. संध्या पंचोली ने माधवनगर के डॉक्टरों को सख्याराजे शिफ्ट करने और वहां के मैटर्निटी सेंटर को बंद करने की मांग सिविल सर्जन के सामने रखी थी। लेकिन सिविल सर्लन ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।

माधवनगर अस्पताल में पिछले हफ्ते डॉक्टरों की समस्या आई थी। इससे इमरजेंसी सेवाएं बंद रखनी पड़ी थीं। हम वहां की इमरजेंसी सेवा हर हाल में जारी रखेंगे। डॉ. सीडी शर्मा, सिविल सर्जन