टोक्यो। महान जापानी WWE रेसलर इजी इजाकी (हायाबुसा के नाम से लोकप्रिय) का 47 वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज के ‍कारण निधन हो गया। हायाबुसा को हाई फ्लाइंग स्टाइल का पायोनियर माना जाता है। यह स्टाइल वर्तमान डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार्स सेथ रोलिंस और ब्रिटिश नेव्हिल अपना रहे हैं। हायाबुसा का शुक्रवार को निधन होगया। उन्होंने 1991 में करियर की शुरुआत की थी और गर्दन की गंभीर चोट के कारण 2001 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। इस चोट के कारण वे पैरेलाइज्ड हो गए थे।

हायाबुसा ने 1991 से 1993 तक जापान में फ्रंटियल मार्शल आर्ट्‍स रेसलिंग (एफएमडब्ल्यू) में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने WWA में हिस्सा लिया और 1995 में फिर FMW में वापसी की। 2001 में उन्हें मेमोथ ससाकी के खिलाफ मुकाबले के दौरान गंभीर चोट लगी।

WWE के कई रेसलर्स ने हायाबुसा के निधन पर शोक प्रकट किया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सेथ रोलिंस ने कहा कि हायाबुसा फोनिक्स तथा स्प्लैश जैसी खतरनाक मूव्ह के जनक थे।