खरगोन। गांधीनगर में गैस सिलेंडर के अवैध कारोबार की आशंका में प्रशासन ने एक मकान को सील किया। इस दौरान मकान मालिक की पत्नी घर के अंदर ही रह गई। करीब 22 घंटे बाद सोमवार सुबह महिला को बाहर निकाला गया। इस मामले में प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के दौरान उन्‍हें घर के अंदर किसी भी व्‍यक्ति के होने की सूचना नहीं थी। वहीं एक ओर से ताला लगा था। इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। मकान मालिक रमेश मुंशी ने रात रविवार रात 10 बजे किसी के माध्यम से सूचना दी कि वे अपनी बेटी को छोड़ने इंदौर गए थे। इसी बीच चेनल गेट का ताला उनकी पत्नी मधु मुंशी ने लगा लिया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ताला लगा देख बाहर से ही मकान को सील कर दिया। मुंशी ने बताया कि वे अपनी पत्नी से लगभग छह वर्षों से अलग रह रहे हैं। संभवत: इसी असमंजस में पत्नी ने अंदर से चेनल गेट पर ताला लगा रखा था। बताया जाता है कि श्रीमती मुंशी प्रधान पाठिका हैं। इन सबके बीच प्रशासन ने सवाल खड़े किए हैं कि घटना दोपहर 1 बजे की है। इसके करीब 10 घंटे तक भी पति ने शिकायत क्यों नहीं की, न ही कार्रवाई के दौरान किसी ने आवाज लगाई? बताया जाता है कि मकान में दो निकासी है।