भोपाल। रतलाम-झाबुआ लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके साथ ही लोकसभा में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के सदस्यों की संख्या तीन हो जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि भूरिया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के साथ मिलेंगे। यादव मंडला में जनविश्वास पदयात्रा का तीसरा चरण पूरा करने के बाद नागपुर होते हुए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे। बताया जा जा रहा है कि यादव संगठन के लंबित कामों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से भी चर्चा करेंगे।