संजीत रोड स्थित मयूर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने गुरुवार सुबह प|ी को पत्थरों से मारा। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह महिला ने पति पर बेटी से ज्यादती के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई आबादी पुलिस ने बताया गुरुवार सुबह मयूर कॉलोनी निवासी श्यामाबाई ने शिकायत की। बताया रुपयों के लेन-देन को लेकर पति पति भेरूलाल रैकवार ने पत्थर से उसे मारा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। घटना के बाद पति भाग गया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्यामाबाई ने अस्पताल में शुक्रवार सुबह मीडिया की मौजूदगी में पति पर 11 साल की बेटी के साथ ज्यादती के प्रयास करने का आरोप लगाया। बताया बुधवार रात भेरूलाल नशे में घर आया और निर्वस्त्र होकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इसके बाद गुरुवार सुबह 6 बजे 11 वर्षीय बेटी के साथ ज्यादती का प्रयास किया। रोकने पर पत्थर से मारकर घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल करुणा निधि ने बताया महिला ने गुरुवार को शिकायत में मारपीट की ही बात की थी। ज्यादती की बात शुक्रवार को सामने आई है। सीएसपी डॉ. चंचल नागर ने बताया महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में नए सिरे से जांच शुरू कर रहे हैं।

इसलिए चर्चित हुआ मामला-श्यामा बाई द्वारा पति पर आरोप लगाने का मामला चर्चा में रहा। उसकी बड़ी बेटी भुवनेश्वरी बाल विवाह रुकवाने को लेकर सीएम से सम्मानित हो चुकी है। भुवनेश्वरी ने पढ़ाई जारी रखने के लिए पिछले साल माता-पिता के खिलाफ जाकर विवाह करने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को लोगों को जैसे ही पता चला मारपीट करने वाले भुवनेश्वरी के माता-पिता हैं तो मामला चर्चा में आ गया। भुवनेश्वरी ने भी मां के पक्ष में रहते हुए पिता पर आरोप लगाए।

मामले को लेकर पति-प|ी के बीच ब्याज के रुपए को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। श्यामाबाई की मां कमलाबाई ने बताया छह साल से भेरूलाल अहमदाबाद में रह रहा था। उस दौरान मकान निर्माण के लिए उन्होंने बेटी को ब्याज पर 3 लाख रुपए दिलाए थे। संबंधित जब ब्याज मांगने आए तो उन्होंने भेरूलाल को जानकारी दी। इस पर उसने खुद की मां के मकान के कागज गिरवी रखकर रुपए देने की बात कही। इसके बाद घर पर जाकर श्यामाबाई से झगड़ा कर उसे घायल कर दिया।