Image result for jamia protest on citizen bill

नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने बिल के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की। इस पर पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई।

दरअसल, छात्र बिल के विरोध में मार्च निकालते हुए संसद तक जाने वाले थे, उससे पहले ही करीब पांच हजार से ज्यादा जामिया छात्रों को पुलिस ने विश्वविद्यालय से ही हिरासत में ले लिया।

इसका छात्रों ने विरोध किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने, इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, साथ उन पर आंसू गैस भी छोड़ी गई।

इससे गुस्साए छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। झड़प में कई छात्रों के घायल होने की खबर है, वहीं कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए हैं।