उज्जैन। आज सुबह 11:00 बजे के लगभग फिर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर त्रिवेणी के पास बस पलट गई, जिसमे 15 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर में बस दुर्घटनाए जेसे आम हो गयी हे, प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को अपनी जान जोखिम में डाल कर उठाना पड़ता हे, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाए होती रहती हे। यातायात व आरटीओ द्वारा बसों के संचालन पर ध्यान न देना इसका मुख्य कारण हे। त्योहारों के दोरान बसों में जानवारो की तरह यात्रीयों को बैठाया जाता हे जिसकी जानकारी यातायात विभाग व आरटीओ दोनों को होती हे पर दोनों विभागों द्वारा कार्यवाही के नाम पर केवल ओपचारिकताए निभाई जाती हे, जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान जोखिम में डाल कर भुगतना पड़ता हे। आज सुबह 11:00 बजे के लगभग इंदौर-उज्जैन मार्ग पर त्रिवेणी के समीप बस क्रमांक MP 09-S-7933 असंतुलित होकर पलट गई। जिसमे 15 से अधिक यात्री घायल हुए हे।