बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर का राधा नाचेगी गाना लांच हो गया हैं। इस गाने में सोनाक्षी ने कॉपर वर्क एम्ब्रायडरी का सफेद लहंगा चोली पहना हुआ हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में सोनाक्षी ने अपने महंगे ठुमको से सब का दिल जीत लिया हैं सोनाक्षी ने इस गाने के लिए काफी वेट लूस किया और ये बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा गाना हैं। इस गाने को साजिद वाजिद ने म्यूजिक दिया हैं और रेमो डिसूज़ा ने कोरियोग्राफ किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा मनोज बाजपेयी, श्रुति हसन, कादर खान और संजय कपूर भी अहम किरदार निभाते नजऱ आएंगे। फिल्म का निर्माण संजय कपूर और बोनी कपूर ने किया है। तेवर अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।