नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में तीन दिन की तेजी के थम गई और आज इसके भाव 180 रुपए की गिरावट के साथ 27200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी के भाव 1150 रुपए की गिरावट के साथ 37,050 रुपए प्रति कलो बंद हुएबाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा स्तर पर कमजोर मांग के कारण सोने, चांदी में गिरावट आई। न्यूयॉर्क में सोने के भाव 1. 2% की गिरावट के साथ 1,207.70 डॉलर और चांदी के भाव 2.9% गिरकर 16. 56 डॉलर प्रति औंस रहे।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 180 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 27200 रुपए और 27000 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रुपए टूट कर 23700 रुपए प्रति 8 ग्राम बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 1150 रुपए की गिरावट के साथ 37050 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1110 रुपए टूट कर 37,390 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 2000 रुपए की हानि के साथ 62,000: 63,000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए।