उज्जैन। नगरीय निकाय चुनाव के लिये आज सुबह शासकीय महाविद्यालय में मतगणना प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम चुनाव परिणाम क्रमश: वार्ड २ शक्ति सिंह परिहार, वार्ड ७ रितेश मूंदड़ा, वार्ड ११ नानावटी प्रजापति वार्ड १ आजाद खान जो कि भाजपा प्रत्याशियों के रूप में चुनाव लड़े विजयी हुए। समाचार लिखे जाने तक वार्ड ८ में कांग्रेस के द्वारकाधीश शर्मा को भी जीत हासिल हुई है। सुबह १० बजे तक हुई मतगणना में भाजपा के ओमप्रकाश पलोड़ कांग्रेस के उमेश शर्मा से १६६ मतों से पराजित हुए। ेमतणना में सुबह उदयपुरा नपा में भाजपा के केशव पटेल ने जीत दर्ज की।े पवई नपा में कांग्रेस के किरण बागली ने जीत दर्ज की है। े खरगोन के करही नपा में भाजपा की आशा वासुरे ने जीत दर्ज की। ेदमोह के तेंदूखेड़ा में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते। े नगर पंचायत रामपुर से निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रा विश्वकर्मा जीतीं।रायसेन जिले में 5 नगर परिषद में से 3 पर भाजपा एवं 2 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते।े बैरसिया नपा में भाजपा के राजमल गुप्ता 900 वोट से जीते।े बैरसिया के वार्ड नंबर 15 से भाजपकीमीना महेश गुप्ता 1 वोट से जीतीं।े कसरावद से भाजपा ने दर्ज की जीत।दमोह जिले की हटा नगर पालिका में कांग्रेस ने दर्ज की जीत।े सागर में डाक मत पत्र में भाजपा को 25 कांग्रेस को 13 वोट मिले।े सटई नगर पंचायत में कांग्रेस ने तगड़ी जीत दर्ज की।े राजनगर पंचायत में भाजपा ने दर्ज की जीत।े छतरपुर: राजनगर पंचायत में भाजपा की रचना पटेरिया 500 वोट सी जीतीं।े शाजापुर जिले के 3 नपं के परिणाम घोषित, 2 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस जीती।े बडऩगर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने की जीत हासिल की।े जबलपुर मझौली में कांग्रेस ने दर्ज की जीत।े दमोह- हटा क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत। ेजबलपुर जिले की 4 नपा में 2 भाजपा 1 कांग्रेस और 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।