ग्वालियर। बहोड़ापुर के चंदनगर में देर रात एक घर में जमकर खूनी खेल खेला गया। तीन लोगों की पहले गला रेतकर हत्या की गई फिर फायर किया गया। देर रात घर मालिक जब घर पहुंचा तो पत्नी, बेटा और बहू की लाश मृत हालत में पड़ी थी। पूरे घर में खून फैला हुआ था व सामान बिखरा था।
जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे जनता होटल के कर्मचारी कैलाश गुप्ता जब घर पहुंचे तो पत्नी सरोज, बेटा पवन और बहू रुचिता की लाश खून से सनी हुई पड़ी थी। ये देखते ही उनके होश उड़ गए। गुप्ता ने फौरन ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।
बिखरे थे बहू के कपड़े
बहू रुचिता के कपड़े भी शरीर पर बिखरे व फटे हुए थे, जिससे उसके साथ दुराचार की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं जांच के दौरान घर से 32 बोर के तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घर की आलमारी खुली थी और सामान बिखरा हुआ था। आरोपी नकदी व जेवरात आदि भी लूट ले गए हैं।�
ब्याज पर पैसा, बेटी का विवाद
कैलाश गुप्ता द्वारा ब्याज पर पैसा चलाने की सूचना सामने आई है वहीं उनकी बेटी का ससुराल पक्ष से दहेज प्रताडऩा को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस दोनों ही पक्षों को मामले से जोड़कर देख रही है। फिलहाल तीनों की लाश पीएम के लिए भेज दी गई। जिसके बाद ही पुलिस कार्रवाई को और आगे बढ़ाएगी।