बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बुधवार को एक और पड़ाव हासिल किया। इस बात से वो बहुत उत्साहित भी हैं। सोनम के टि्वटर फॉलोअर्स 7 मिलियन हो चुके हैं।

फैशनिस्टा ने ट्वीट किया, ‘वूहू 7 मिलियन फॉलोअर्स! रात आठ बजे सवाल और जवाब के सेशन के लिए तैयार रहें।’

सोनम कपूर की पिछली फिल्म ‘डॉली की डोली’ में नजर आई थीं। जल्द ही वे सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आएंगी। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होना है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडियन फ्लाइट अटैंडेंट नीरजा भनोट पर बन रही बायोपिक की शूटिंग भी शुरू की है। भनोट को प्लेन हाईजैक के दौरान आतंकवादियों ने मार दिया था।