गरोठ। भाजपा विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया आज सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हालांकि हादसे में उन्हें अधिक चोटें नहीं आईं, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गरोठ विधायक आज सुबह भोपाल से गरोठ आ रहे थे। उसी दौरान सुवासरा रोड बसई और खेजडिय़ा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। घटना में विधायक को मामूली चोटें आ गईं, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। हादसा आज सुबह करीब 9.30 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा कार्यकर्ता 108 एंबुलेंस सहित पहुंच गए।