इंदौर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में खुद को सुधार ले तो भाजपा यहां कभी चुनाव जीत नहीं सकती। उपचुनाव में भी कांग्रेस बेहतर काम कर रही है। नतीजे अच्छे आएंगे। मंगलवार को रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकारों से उन्होंने चर्चा की और यह जबाव दिए।

– सुब्राम्णय्म स्वामी ने राहुल गांधी पर विदेशी होने का आरोप लगाया है।

– स्वामी से बड़ा झूठा कोई नहीं है। उसके पास क्या प्रमाण है। मैं खुद आर्श्यचकित हूं उनके आरोप से।

– दिल्ली के बाद बिहार चुनाव के परिणाम भाजपा के खिलाफ आए, क्या मोदी लहर खत्म हो चुकी है?

– एक कहावत है-कुछ लोगों को कुछ देर के लिए मुर्ख बनाया जा सकता है, कुछ लोगों को हमेशा के लिए मुर्ख बनाया जा सकता है, लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता।

– केंद्रिय मंत्री वीके सिंह ने पैसे लेकर अवार्ड लौटाने का बयान दिया है।

– उन्हें मोदी से प्रेरणा ली है। ऐसी टिप्पणियां करना भाजपावालों के चरित्र में शामिल है।

-व्यापमं को लेकर सीबीआई द्वारा की जा रही जांच से आप संतुष्ट है?

– सुप्रीम कोर्ट इस जांच की निगरानी कर रही है। अभी तक तो स्टॉफ की कमी, वाहन नहीं मिलने जैसी बाते सामने आ रही है। अब यह मामले सुलझ गए है। सीबीआई को अब तक हुई जांच की प्रक्रिया को लेकर 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब पेश करना है।

-उपचुनाव में क्या स्थिति है कांग्रेस की?

-उपचुनाव में जनता स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट देती है। कांग्रेस बेहतर काम कर ही है। अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

– अब यह आवाज उठने लगी है कि राहुल गांधी को पूरी तरह कांग्रेस की जिम्मेदारी देना चाहिए।

– यह फैसला हमारी अध्यक्षा सोनिया गांधी पर छोड़ना चाहिए।

नेताओं की फेरी लगाना छोड़ो, चुनाव का काम करो

सुबह दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव झाबुआ जाने के लिए विमानतल पर पहुंचे। वहां स्थानीय नेताओं को देख यादव नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि- बस नेताओं की फेरी लगाना ही काम है तुम्हारा। उपचुनाव में कौन से इलाके में अभी तक गए हो आप लोग। बस हाजिरी भराने आ जाते हो नेताओं के सामने। यादव के तेवर देख नेता बंगले झांकने लगे।