Image result for lakshagraha mahabharat

महाभारत में जब युधिष्ठिर को युवराज घोषित किया गया तो दुर्योधन को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उसने ईर्ष्या के कारण पांडवों को मरवानने के लिए लाक्षागृह बनवाया था। दुर्योधन ने छल से पांडवों को माता कुंती के साथ भ्रमण पर भेजा और विश्राम करने के लिए लाक्षागृह में जाने के लिए कहा। लाक्षागृह मोम, लाख आदि चीजों से बना हुआ था। दुर्योधन इस भवन में पांडवों को जलाकर मार देना चाहता था, लेकिन विदुर ने इस बारे में पांडवों को समय रहते सूचित कर दिया था और दुर्योधन की ये चाल असफल हो गई।