कारोबार ताजा खबर

आरबीआई की दरों में कटौती की संभावना कम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंगलवार को होने वाली नीतिगत समीक्षा में प्रमुख दरों में कटौती की संभावनाएं कम हैं, क्योंकि आरबीआई जनवरी में पहले ही ब्याज दरों में अप्रत्याशित कटौती कर चुका है.आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन ने जनवरी के मध्य में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी. इस कटौती के बाद रेपो दर आठ प्रतिशत से घट कर 7.75 प्रतिशत हो गई थी. रेपो दर वह दर है, जिस पर आरबीआई किसी व्यावसायिक बैंक को कर्ज देता है. रेपो दर में लगभग दो सालों में की गई यह पहली कटौती थी.उस समय कटौती का ऐलान करते वक्त राजन ने कहा था, ‘ब्याज दरों में आगामी कटौती उस आंकड़े पर निर्भर करेगा, जो इस बात की पुष्टि करेगा कि महंगाई के दबाव लगातार घट रहा है.’

 सरकार ने राजकोषीय घाटे को मार्च तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.1 प्रतिशत तक नियंत्रित रखने का लक्ष्य रखा है. शुक्रवार को जारी राजकोषीय घाटे के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में वित्तीय घाटा बजट के अनुमान से अधिक रहा है. हालांकि उसी दिन सरकार को कोल इंडिया के विनिवेश के जरिए 22,000 करोड़ रुपये की आमदनी हुई.

लेखा महानियंत्रक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 531,000 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट के अनुमान की तुलना में अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान वित्तीय घाटा 532,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा.एनडीए सरकार का पहला विस्तृत बजट 28 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से अगले वित्त वर्ष में विकास दर की रूपरेखा और नकदी के आवंटन का खाका पेश होगा.

राजन के लिए एक अन्य कारक यह है कि जनवरी में जिस दिन उन्होंने दरों में कटौती की थी, उस दिन के आंकड़े बताते हैं कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से दिसंबर में व्यापार घाटा पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 45 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है.उद्योग जगत द्वारा समर्थित सुधारों के संदर्भ में विकास को प्रोत्साहन देने के लिए राजन सरकार से आस लगा सकते हैं.

ताजा खबर

पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ की बैठक, देशव्यापी तैयारियों पर की चर्चा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Apr 2020 03:49 PM IST पीएम मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित समूहों के साथ शनिवार को बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश में कोरोना वायरस प्रतिक्रिया गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। ANI ✔ @ANI Prime Minister Narendra Modi also directed the concerned groups and officials to ensure sufficient production, procurement and availability of all essential medical equipment such as personal protective equipment, masks, gloves and ventilators: Prime Minister’s office https://twitter.com/ANI/status/1246365508225523713 … ANI ✔ @ANI Prime Minister’s office: PM Modi chaired joint meeting of Empowered Groups constituted for planning&ensuring implementation of #COVID19 response activities in country. He reviewed countrywide preparedness regarding availability of hospitals,proper isolation&quarantine facilities. View image on Twitter 265 2:46 PM – Apr 4, 2020 Twitter Ads info and privacy 51 people are talking about this इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, उचित आइसोलेशन और क्वारंटीन सुविधाओं के बारे में देशव्यापी तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित चिकित्सा उपकरणों जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर्स के पर्याप्त उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समूहों और अधिकारियों को निर्देश दिया।