Home Minister Amit Shah discharged from AIIMS after five days
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट 2020 फेस्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के बिना भारत और भारतीय संस्कृति अधूरी है। भारतीय संस्कृति की तब तक पूरी तरह से कल्पना नहीं की जा सकती जब तक उसमें पूर्वोत्तर संस्कृति नहीं मिलती। पूर्वोत्तर संस्कृति भारतीय संस्कृति का आभूषण है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान आठ उग्रवादी संगठनों के लगभग 644 काडर ने आत्मसमर्पण किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पूर्वोत्तर में शांति सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था। पिछले 6.5 सालों में पूर्वोत्तर- जो कभी उग्रवाद, हिंसा, भारत बंद के कारण समाचारों में छाया रहता था। अब उसकी चर्चा विकास, उद्योगों, जैविक खेती और स्टार्टअप के लिए होती है।’