नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त हिदायत के बावजूद उनके विधायक व मंत्री अपने विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे। अब पंश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष दूध कुमार मंडल ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए कहा है कि हमारे लड़के हाथ काट देंगे। जानकारी के मुताबिक, दूध कुमार मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रामपुरहाट में रैली का आयोजन किया गया था। उसी में मंडल ने ममता की पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी।मंडल ने रैली में कहा कि तृणमूल के गुंडे बीजेपी समर्थकों के घरों में जा रहे हैं, उनको धमका रहे हैं और उनको सता रहे हैं। वह उनको कहना चाहेंगे कि वो अपने हाथ अपने घरों में संभाल के रखें वर्ना हम उनके हाथ काट देंगे। मंडल ने आगे कहा कि हम हिंसा नहीं चाहते हैं। हम अनुब्रत मंडल या मनिरुल इस्लाम नहीं हैं लेकिन हम इन धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपनी धमकी पर सफाई देते हुए मंडल ने कहा कि उन्होंने ऐसे इसलिए कहा क्योंकि तृणमूल कार्यकर्ता कानून तोड़ रहे हैं और बीजेपी समर्थकों पर हमला भी कर रहे हैं।







